तुलसी भवन की देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में डीबीएमएस बीएच एरिया प्रथम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘वंदेमातरम’ संपूर्ण गीत आधारित देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में डीबीएमएस इंग्लिश हाईस्कूल, बीएच एरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को को द्वितीय स्थान, जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी आदित्यपुर, एआईडब्ल्यूसी स्कूल फॉर एक्सीलेंस बारीडीह और डीबीएमएस हाईस्कूल कदमा को तृतीय स्थान मिला। सफल प्रतिभागी दलों को 23 अगस्त को तुलसी जयंती समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

