जमशेदपुर में ‘सखियों का सावन मिलन’, गीत-संगीत और पारंपरिक रंग में सराबोर हुईं महिलाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में सावन माह की खुशियों के बीच ‘सखियों का सावन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूनम जायसवाल और रिंकी शर्मा की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की करीब 28 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सावन के लोकगीतों पर नृत्य किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और आपसी मेल-मिलाप के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर आयोजक पूनम जायसवाल ने कहा कि सावन प्रकृति, प्रेम और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि जमशेदपुर हमेशा हरा-भरा, सुरक्षित और समृद्ध बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

