जाति प्रमाण पत्र की जटिल प्रक्रिया के खिलाफ तेली साहू समाज का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले समाज के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।
संगठन का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण ओबीसी और ईबीसी वर्ग के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे छात्र-छात्राएं और युवा सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति तथा आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन में परिवार के पहले से बने जाति प्रमाण पत्र को वैध आधार मानने, वैकल्पिक दस्तावेजों को स्वीकार करने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए विशेष शिविर लगाने की मांग की गई है।

