Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 72 घंटे बाद भी एनआईटी छात्र का सुराग नहीं, आसंगी चेक डैम में तलाश जारी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    72 घंटे बाद भी एनआईटी छात्र का सुराग नहीं, आसंगी चेक डैम में तलाश जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एनडीआरएफ की 28 सदस्यीय टीम ने 25 किमी से अधिक क्षेत्र खंगाला, गहरे पानी में गोताखोरों की मदद से खोजबीन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर:

    आसंगी चेक डैम में रविवार को डूबे एनआईटी आदित्यपुर के छात्र मोहम्मद मीर हसन तनवीर का 72 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्र की तलाश में एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। घटना के बाद से परिजनों और परिचितों की चिंता बढ़ती जा रही है।

    पश्चिम बंगाल निवासी तनवीर एनआईटी आदित्यपुर के मेट्रोलॉजी विभाग में चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। रविवार को वह दोस्तों के साथ आसंगी चेक डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। साथ मौजूद दोस्तों और आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    सूचना के बाद एनडीआरएफ की करीब 28 सदस्यीय टीम ने मोर्चा संभाला। टीम अब तक नदी के 25 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में तलाशी ले चुकी है। गोताखोरों की सहायता से चेक डैम और आसपास के गहरे जलक्षेत्रों को भी खंगाला जा रहा है।

    पुलिस टीम भी मौके पर रहकर बचाव दल के साथ समन्वय कर रही है। प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। अधिकारियों के अनुसार छात्र की तलाश का अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क को पार्किंग स्थल समझने वालों की अब खैर नहीं
    Next Article रुद्राभिषेक में गूंजा हर-हर महादेव, भक्ति में डूबा काण्ड्रा

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.