Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उर्दू बालिका मध्य विद्यालय को हाई स्कूल बनाने की पहल पर विधायक संजीव सरदार का हुआ स्वागत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उर्दू बालिका मध्य विद्यालय को हाई स्कूल बनाने की पहल पर विधायक संजीव सरदार का हुआ स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका: हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत स्थित उर्दू बालिका मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय (10वीं तक) में अपग्रेड करने की पहल पर बुधवार को विधायक संजीव सरदार का विद्यालय परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में विधायक द्वारा विद्यालय को हाई स्कूल बनाने का प्रस्ताव दिए जाने पर लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।

    मुखिया फरजाना सुल्तान ने कहा कि अब तक उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए छात्राओं को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। विद्यालय के अपग्रेड होने से क्षेत्र की बेटियों को अपने ही पंचायत में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधायक को हल्दीपोखर मुख्य सड़क से पंचायत तक सड़क निर्माण एवं टाउन फीडर से विद्युतीकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में उच्च कक्षाओं की पढ़ाई शुरू कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही सड़क निर्माण और विद्युतीकरण की रुकी योजनाओं को तकनीकी बाधाएं दूर कर जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मो. शहाबुद्दीन ने किया। इस अवसर पर चंद्रावती महतो, सैयद जबीउल्ला, सुनील महतो, जिकरुल होदा, सैयद समीउल्लाह, शाहिद परवेज, मो. असलम, मो. इदरीस, अब्दुल हन्नान, आफताब आलम, देव पालित, अलका तरन्नुम, तरन्नुम परवीन, फिरोजा जमा, बबलू प्रधान, दौलत अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण
    Next Article सड़क को पार्किंग स्थल समझने वालों की अब खैर नहीं

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.