Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: शहर के बंगाल क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में एटक (AITUC) और शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से एटक के लीगल सेल का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य शोषित, पीड़ित एवं मजदूर वर्ग के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
    बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के ऐसे अनेक लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि लीगल सेल विशेष रूप से प्रताड़ित मजदूरों, गांव-देहात के गरीब लोगों तथा छोटे-छोटे मामलों में कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे जरूरतमंदों को उचित कानूनी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगा।
    ।
    एटक के कोल्हान प्रमंडल महासचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि देश में मजदूरों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रावधानों से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हुए हैं और विशेष रूप से टर्म एम्प्लॉयमेंट जैसे प्रावधानों के कारण मजदूरों को अधिक कानूनी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि एटक हमेशा मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है और यह लीगल सेल उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
    बैठक में अधिवक्ता शशि भूषण कुमार, सूरज कुमार सिंह, राजबीर भांगरा सहित एटक के उप महासचिव हीरा अरकने, धनंजय शुक्ला, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष राजू समद तथा कई अन्य अधिवक्ता एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    बैठक के अंत में लीगल सेल की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अम्बुज कुमार ठाकुर, हीरा अरकने एवं धनंजय शुक्ला को संरक्षक बनाया गया। दिलीप कुमार महतो को अध्यक्ष, शशि भूषण कुमार को उपाध्यक्ष, गिरीश कुमार सिंह को सचिव तथा सूरज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। नवगठित लीगल सेल ने समाज के कमजोर, मजदूर और जरूरतमंद वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार
    Next Article साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

    September 28, 2026

    कपाली में देर रात पुलिस की सघन जांच

    September 28, 2026

    दूधकुंडी स्कूल में बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

    कपाली में देर रात पुलिस की सघन जांच

    दूधकुंडी स्कूल में बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

    मुस्लिम बस्ती गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा

    औद्योगिक क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती

    आदित्यपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विशाल मार्च एवं प्रदर्शन – बन्ना गुप्ता

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड में चार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना, पुलिस जांच तेज

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने से आक्रोश, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.