Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जुगसलाई-बिष्टुपुर मुख्य मार्ग पर जुगसलाई थाना के समीप सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक ऑटो को कथित तौर पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ऑटो में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है।

    घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल समय के दौरान इस मार्ग पर भारी यातायात रहता है, ऐसे में लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर बड़ा हादसा टला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 
    Next Article जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.