जमशेदपुर में टेक्नोस्पोर्ट का पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट खुला, झारखंड में रिटेल विस्तार को मिली नई रफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारत के अग्रणी एक्टिववियर ब्रांड टेक्नोस्पोर्ट ने झारखंड में अपना पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) खोलकर राज्य में अपने रिटेल विस्तार की शुरुआत की है। सोनारी स्थित बिंदल मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर 2,200 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में फैले इस स्टोर का उद्घाटन कुमार कुशाग्र, पंकज कुमार और साहिल राज ने किया। इस अवसर पर झारखंड क्रिकेट से जुड़े कई प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे।

टेक्नोस्पोर्ट के सीईओ पुष्पेन मैती ने कहा कि फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता और किफायती परफॉर्मेंस एक्टिववियर की मांग को देखते हुए जमशेदपुर ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने बताया कि इस नए स्टोर के साथ देशभर में कंपनी के एक्सक्लुसिव ब्रांड स्टोर्स की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

नए आउटलेट में क्विक-ड्राई टी-शर्ट, ब्रेथेबल पोलो, स्ट्रेच जॉगर, शॉर्ट्स और एंटी-ओडर तकनीक से लैस आधुनिक एक्टिववियर उपलब्ध हैं। कंपनी ने झारखंड टी-20 लीग की टाइटल स्पॉन्सरशिप के साथ राज्य में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है। साथ ही आने वाले समय में मैराथन, फिटनेस एक्टिवेशन और स्थानीय जिम्स के साथ साझेदारी जैसी गतिविधियों के जरिए फिटनेस समुदाय से जुड़ने की योजना भी बनाई गई है।

