Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल, केबुल बस्ती की प्रधानाध्यापिका सुश्री लुबना नूर खान के विदेशी कंपनी में चयन होने के उपरांत उनके विद्यालय में अंतिम कार्यदिवस पर विद्यालय सभागार में भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

    समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष रामनरेश साहू एवं जैसप लाल देवांगन, वरिष्ठ सदस्य सुरकृतदास मानिकपुरी तथा त्रिवेणी कुमार ने सुश्री लुबना नूर खान को बुके, शॉल, स्मृति-चिन्ह, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।

    इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने केक काटकर खुशी साझा की तथा भावपूर्ण शब्दों में उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य ने समारोह को और भी गरिमामय एवं यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रीता शर्मा ने किया।

    अध्यक्ष दिनेश कुमार का वक्तव्य

    विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि “सुश्री लुबना नूर खान ने अपने कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयास सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। हमें गर्व है कि वे अपने कौशल के बल पर एक विदेशी कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। विद्यालय परिवार उनकी सफलता पर गर्व करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के द्वार उनके लिए सदैव खुले रहेंगे।”

    लुबना नूर खान का वक्तव्य

    अपने संबोधन में सुश्री लुबना नूर खान ने भावुक होते हुए कहा कि “राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल मेरे लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है। यहाँ मुझे जो सम्मान, विश्वास, स्नेह और सहयोग मिला, उसे मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊँगी। विद्यालय प्रबंधन, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मैं जहाँ भी रहूँगी, इस विद्यालय और यहाँ के लोगों की मधुर स्मृतियाँ सदैव मेरे साथ रहेंगी।”

    समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं में दिक्षा साहू, प्रीति शर्मा, कुमकुम सिंह, कृतिका सिंह, चांदनी कुमारी, रवीना ठाकुर, कविता साहू, सोनम शर्मा, अंजली शर्मा, कंचन साहू, अर्चना सिंह, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, कौशिक दत्ता, हीरादास मानिकपुरी, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, सुमन सिंह, रिचा मिश्रा, अनुसूइया कुमारी, मेनका कुमारी, सुमन कुमारी एवं अनुष्का सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यालय की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

    विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर-कोल्हान की कई अहम सड़क परियोजनाओं को दी प्राथमिकता
    Next Article टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा

    Related Posts

    जमशेदपुर में टेक्नोस्पोर्ट का पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट खुला, झारखंड में रिटेल विस्तार को मिली नई रफ्तार

    July 31, 2026

    मानगो दाईगुट्टू में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    July 31, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में टेक्नोस्पोर्ट का पहला एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट खुला, झारखंड में रिटेल विस्तार को मिली नई रफ्तार

    मानगो दाईगुट्टू में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    टाटानगर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं और समयपालन पर हुई विस्तृत चर्चा

    विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भव्य एवं भावभीनी विदाई

    नितिन गडकरी से मिले सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर-कोल्हान की कई अहम सड़क परियोजनाओं को दी प्राथमिकता

    सोनारी के राजकीय जनता मध्य विद्यालय में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोलमुरी के होटल में पुलिस की दबिश, लंबे समय से ठहरे कई लोगों से पूछताछ; जांच में जुटी पुलिस

    भाजपा का हमला : “परीक्षा घोटालों पर हेमंत सरकार दे इस्तीफा, CBI जांच हो। अमर बाउरी।

    फर्जी पासपोर्ट मामले में छोटा राजन दोषी करार, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    बिहार के एक मंत्री पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना विधायक बने छह महीने से ज्यादा मंत्री रहने पर मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.