Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 26, 2026Updated:June 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित परसुडीह बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने बाजार की करीब छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सब्जियां और अन्य सामान की चोरी कर ली। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटी हुई दुकानों और बिखरे सामान को देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

    आलू-प्याज व्यवसायी अजय यादव ने बताया कि उनकी दुकान से नकदी रखने वाला गल्ला चोर उठा ले गए। बाद में बाजार से कुछ दूरी पर गल्ला टूटा हुआ मिला, लेकिन उसमें रखे करीब दो हजार रुपये नकद और जरूरी कागजात गायब थे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ दस्तावेजों के खोने की भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    इसी तरह दुकानदार दुखी पोद्दार की दुकान से एक कैरेट टमाटर चोरी कर लिया गया, जबकि मधु पोद्दार की दुकान से लहसुन और खुदरा नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वहीं नीति मुर्गी दुकान से आठ बत्तख भी चोरी कर ली गईं। सुनील पान दुकान का कैश काउंटर भी तोड़ा गया, लेकिन उसमें नकदी नहीं होने के कारण चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा।

    घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि बाजार समिति नियमित रूप से दुकानदारों से शुल्क वसूलती है, लेकिन रात में सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं किया जाता। सुरक्षा व्यवस्था की कमी का फायदा उठाकर चोर लगातार दुकानों को निशाना बना रहे हैं।

    दुकानदारों ने बाजार में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और नियमित रात्रि गश्त की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.