राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के भोलाडीह स्थित प्लांट-8 में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन रामकृष्णा फोर्जिंग्स एवं ब्रह्मानंद नारायणा की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 214 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। बताया गया है कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य अपने कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आपात स्थिति में 24×7 रक्त उपलब्धता सुनिश्चित कराना हैं। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख नीरज सिन्हा, सेफ्टी हेड नवीण सिन्हा, डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा, दिनेश प्रसाद, आदित्य प्रकाश, विकास साहू, प्रदीप बिस्वास, श्रवण कुमार, आकाश मंडल, निकिता महतो, उदयनाथ महतो, विद्याधर महतो, रजनीकांत कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता सहित कंपनी के सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। वहीं, ब्रह्मानंद नारायणा की ओर से गीता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरक्षा इंचार्ज मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया।

