Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार पर सरयू राय ने जताई चिंता
    जमशेदपुर झारखंड

    स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार पर सरयू राय ने जताई चिंता

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को भुईयाडीह के लिट्टी चौक से मानगो एनएच-33 को जोड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए कहा कि तय समय में परियोजना पूरी करने के लिए मानव बल, मशीनों और संसाधनों की संख्या बढ़ानी होगी।

    सरयू राय ने बताया कि पुल निर्माण में देरी का मुख्य कारण डिज़ाइन में बदलाव रहा। प्रारंभिक डिज़ाइन में मानगो की ओर पुल का अंतिम खंभा नदी के भीतर प्रस्तावित था, जिसे उनके सुझाव पर नदी के किनारे स्थानांतरित किया गया। संशोधित डिज़ाइन को स्वीकृति मिलने में एक वर्ष से अधिक समय लगा और दो माह पूर्व ही निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू हो सका।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में लिट्टी चौक की ओर दो पिलरों की नींव तैयार हो चुकी है, जबकि तीसरे पर कार्य जारी है। मानगो की ओर दो पिलरों के लिए खुदाई चल रही है। सबसे बड़ी चुनौती नदी के बीच दो पिलरों का निर्माण है, जिसे मानसून से पहले पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि अतिरिक्त मशीनें और मजदूर लगाकर काम की गति बढ़ाई जाए, ताकि बारिश के कारण कार्य बाधित न हो।

    अभियंताओं ने पुल निर्माण पूरा होने में एक वर्ष का समय लगने की बात कही, लेकिन सरयू राय ने वर्तमान गति पर इस लक्ष्य को कठिन बताया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग को संवेदक से समन्वय कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    सरयू राय ने कहा कि पुल बनने के बाद कोलकाता और रांची की ओर से आने वाले भारी वाहन मानगो शहर में प्रवेश किए बिना सीधे इस मार्ग से गुजरेंगे, जिससे मानगो क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी कम होगा। साथ ही, डोबो से लेकर गालूडीह-घाटशिला तक के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।

    निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जितेंद्र साव, स्थानीय नागरिक राजा राम, पथ निर्माण विभाग एवं निर्माण कंपनी के अभियंता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग, कारोबारी बाल-बाल बचे कान के पास से गुजरी गोली
    Next Article कोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    Related Posts

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    November 12, 2026

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    November 12, 2026

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.