Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी, वहां कई अन्य वाहन भी खड़े थे। ऐसे में लोगों को आशंका होने लगी कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो कई और वाहन जल सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत गोलमुरी थाना और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

    राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आग लगने की घटना ने साईं मोटर्स परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं, इसलिए अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना बेहद जरूरी है।

    फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग समय रहते टला बड़ा हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश
    Next Article 30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश

    Related Posts

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    May 7, 2026

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    May 7, 2026

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

    30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, लकड़ी जलाकर बनाई चाय

    जमशेदपुर में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय का घेराव पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.