Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की बनी रणनीति
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की बनी रणनीति

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की बनी रणनीति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित राजस्थान महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में काशीडीह स्थित महाराजा अग्रसेन मार्ग में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर गहन मंथन किया गया।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पूर्वी सिंहभूम के मारवाड़ी समाज की पहचान, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि 17, 18 एवं 19 मई को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय महोत्सव शहरवासियों को राजस्थान की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति, कला और खान-पान से रूबरू कराएगा।

    उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोक संगीत, लोक नृत्य, नाट्य मंचन एवं आधुनिक प्रस्तुतियों का समावेश होगा। राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों की सहभागिता इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगी। सुप्रसिद्ध राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा एवं ख्यातिप्राप्त गायक संजय मुकुंद गर्ग अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे, वहीं गुजरात से आए कलाकारों द्वारा राजस्थानी नाटक का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    महोत्सव में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे

    इसके साथ ही बच्चों एवं युवाओं के लिए खेल-कूद, मनोरंजन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए यह महोत्सव यादगार बन सके।

    स्मारिका के माध्यम से समाज की झलक

    इस भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में एक आकर्षक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें पूर्वी सिंहभूम के मारवाड़ी समाज का इतिहास, विकास यात्रा, सामाजिक योगदान एवं वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और सामूहिक रूप से इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

    बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक श्री दीपक भालोटिया, श्री सांवरलाल शर्मा, महासचिव श्री प्रदीप मिश्रा, संयुक्त प्रांतीय महासचिब विमल अग्रवाल, संयुक्त महासचिव श्री आकाश शाह, श्री अंकुश जवानपुरिया, कोषाध्यक्ष श्री विजय गोयल, उपाध्यक्ष श्री दिलीप गोयल, श्री अशोक खंडेलवाल, सीए पवन अग्रवाल, श्री श्याम अग्रवाल, सीए अनिल रिंगसिया, श्री मनोज चेतानी, श्री कमल लड्डा, सचिव श्री राम रतन खंडेलवाल, श्री महेश चापोलिया, श्री ललित अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, प्रीति कांवटिया, रिंकू अग्रवाल, संगीता काबरा, नारी शक्ति विंग प्रभारी संगीता शर्मा, सचिव स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, रश्मि केवलका, श्री श्रवण देबुका, श्री रामजी शर्मा, श्री दीपक अग्रवाल, श्री पंकज चावचारिया, श्री सुनील सोनथालिया, श्री पवन अग्रवाल ‘पप्पी’, श्री किशोर गोलछा, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री ललित गढ़वाल, श्री अशोक आगीवाल, श्री आकाश मित्तल, श्री दिनेश शाह, श्री भीमसेन शर्मा, श्री सीताराम देबुका, श्री राजेश राजेश शर्मा, श्री कैलाश केवलका, श्री दीपक अग्रवाल, श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री मुरारी केवलका, श्री संजय शर्मा, श्री बिमल अग्रवाल, श्री श्रवन कुमार अग्रवाल गालूडीह, श्री विनीत मित्तल, CA सिद्धार्थ खंडेलवाल, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती मेनका शर्मा, श्रीमती बबिता अग्रवाल, श्रीमती संगीता बंसल, श्रीमती संतोष माहेश्वरी, श्रीमती स्वेता गोयल, श्रीमती रुचि बंसल, श्री पीयूष अग्रवाल, श्री पंकज संघी, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री राहुल अग्रवाल, श्री संजय भोतिका, श्री संतोष कुमार अग्रवाल बालाजी, श्री संतोष अग्रवाल, श्री बिमल हरूपका, श्री विजय कुमार गोयल, श्री सुरेश कुमार अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती अनुपमा मिश्रा, श्री मालीराम अग्रवाल, श्री सुशील रामराइका, श्री पवन सिंघोदिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक समागम का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर में सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

    भव्य आयोजन की बनी रणनीति लोहनगरी में सजेगा राजस्थान का रंग: ‘राजस्थान महोत्सव 2026’ की तैयारियां तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में छाया पेपर लीक का साया, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    Next Article मालगाड़ियों की संख्या बढ़े या घटे, अहम है कि यात्री ट्रेनें समय पर पहुंचें-सरयू राय

    Related Posts

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    May 26, 2026

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.