Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में लगातार हड़ताल से उत्पादन प्रभावित, कार्मिक अधिकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल में लगातार हड़ताल से उत्पादन प्रभावित, कार्मिक अधिकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और भाटिन माइंस क्षेत्रों में लगातार हड़ताल और औद्योगिक असंतोष से उत्पादन प्रभावित होने की चर्चा तेज है। बीते महीनों में ठेका मजदूरों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बार-बार कार्य बहिष्कार किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में जादूगोड़ा में कई दिनों तक हड़ताल हुई, वहीं नरवा पहाड़ में विस्थापितों ने 13 दिनों तक काम ठप रखा। भाटिन माइंस में भी वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल हुई। इससे उत्पादन लक्ष्य पर असर पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक 600–700 टन के लक्ष्य के मुकाबले 400 टन उत्पादन भी पूरा नहीं हो सका।

    मजदूर संगठनों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही और वादाखिलाफी के कारण असंतोष बढ़ रहा है। विशेष रूप से कार्मिक अधिकारी राकेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके और यूनियन के बीच तालमेल की कमी से हालात बिगड़े हैं।

    यूनियन ने मेडिकल सुविधा, भत्ता, जर्जर क्वार्टर और सुरक्षा उपकरणों की कमी जैसे मुद्दे उठाते हुए कार्मिक विभाग में बदलाव की मांग की है। हालांकि इस मामले में प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लगातार हड़ताल से कंपनी के लिए उत्पादन और प्रबंधन दोनों स्तर पर चुनौती बढ़ती जा रही

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन का आरोप, पुलिस पर मूकदर्शक रहने की चर्चा
    Next Article यूसीआईएल अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर यूनियन नाराज, डॉक्टरों की कमी व दवा संकट को लेकर सीएमडी को पत्र

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.