Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा प्रदेश प्रभारी के. राजू ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता अवधेश कुमार सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    अवधेश कुमार सिंह ने छात्र कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। इसके बाद वे युवा कांग्रेस में जिला पदाधिकारी तथा प्रमंडल युवा कांग्रेस में सचिव और उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी में महामंत्री और उपाध्यक्ष के पद पर लगभग 25 वर्षों तक संगठन की जिम्मेदारी निभाई है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में पोटका विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के चुनाव प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे दो बार प्रदेश प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।

    को-ऑपरेटिव कॉलेज से एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, श्यामसुंदर सिंह धीरज, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, रमेश चिंथेला और मुकुल वासनिक जैसे वरिष्ठ नेताओं के आदर्शों से प्रभावित रहे हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि वे 24×7 कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

    नियुक्ति पर अवधेश कुमार सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, के. राजू, भूपेंद्र मरावी, केशव महतो कमलेश, बन्ना गुप्ता, बलजीत सिंह बेदी सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भी अवधेश कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जमशेदपुर पश्चिम और पोटका विधानसभा क्षेत्र के शेष ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटियों तथा BLA-2 सदस्यों के गठन का कार्य पूरा कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेंगे। साथ ही आपसी सामंजस्य से संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी का जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद

    September 30, 2026

    पूर्व विधायक श्री शिवदानी बाबू का निधन

    September 30, 2026

    आसनबनी और कालिकापुर में JSLPS की बैठकों में शामिल हुए विधायक, महिलाओं से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं; स्वरोजगार, बचत और सामूहिक प्रयासों को लेकर किया प्रेरित

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद

    पूर्व विधायक श्री शिवदानी बाबू का निधन

    आसनबनी और कालिकापुर में JSLPS की बैठकों में शामिल हुए विधायक, महिलाओं से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं; स्वरोजगार, बचत और सामूहिक प्रयासों को लेकर किया प्रेरित

    नदैल घाट रेडलाइट एरिया को जड़ से बंद करने की मांग, सभापति प्रतिनिधि ने DM और मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    डिप्टी कलेक्टर नसीन कुमार निशांत ने बच्चों से किया सीधा संवाद।पढ़ाई की स्थिति परखे, शिक्षकों की कमी

    शॉर्ट सर्किट से बिजली के डब्बे में लगी आग।मची अफरातफरी।

    गांव के छात्र ने दौड़ में दिखाया दम।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा अव्वल।बड़ैपुरा के दिव्यांशु ने 37

    नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को सकारात्मक दिशा देना जरूरी : कुलाधिपति

    ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.