Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला में अपराध की साजिश नाकाम, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला में अपराध की साजिश नाकाम, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    सरायकेला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही चार आरोपियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग हथियार से लैस होकर किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ब्लू रंग की ऑटो में बैठे चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। जैसे ही पुलिस उनके करीब पहुंची, चारों पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धीरज कुमार उर्फ छोटू साव (35 वर्ष), शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव (32 वर्ष), शिवा कुमार (32 वर्ष) और रमेश आनंद (47 वर्ष) बताया। पुलिस द्वारा जब उनसे भागने का कारण पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद चारों की तलाशी ली गई, जिसमें धीरज कुमार के पास से लोहे से बना एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जबकि शेखर कुमार की जेब से 8 एमएम के तीन तथा .315 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं रमेश आनंद के पास मौजूद ब्लू रंग की ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05EF-5369) को विधिवत जप्त सूची बनाकर जब्त कर लिया गया। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी अभियान में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, सुनील कुमार सिंह, महेश उरांव, धर्मराज कुमार, आरक्षी दीपक कुमार, अगद कुमार पांडे और नीतीश कुमार पांडे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद में पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन घायल
    Next Article एनएच-49 पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.