Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीलडीह ब्रिज के पास युवक पर चापड़ से हमला, 15–20 हमलावरों ने घेरकर की मारपीट
    जमशेदपुर झारखंड

    नीलडीह ब्रिज के पास युवक पर चापड़ से हमला, 15–20 हमलावरों ने घेरकर की मारपीट

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नामदाबस्ती निवासी युवक चिराग सिंह पर करीब 15–20 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने चापड़, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चिराग को उसके परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में चिराग की बुआ सोनिया ने बताया कि चिराग चेचिस चलाने का काम करता है और रविवार को वह एक चेचिस लेकर जाने की तैयारी में था। इसी सिलसिले में वह गेस्ट हाउस गया था, जहां से चेचिस से जुड़े कागजात और 25 हजार रुपये नकद लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बस्ती के ही देवा, राजू, गब्बर और जसप्रीत समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और चापड़ तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद नकदी भी छीन ली। सोनिया ने यह भी बताया कि शनिवार रात को भी आरोपियों ने चिराग के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस समय मामले की शिकायत थाने में नहीं की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर रविवार को दोबारा हमला किया गया। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार मैक्स पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75ई किया जाम
    Next Article चाईबासा मंडल कारा गेट फायरिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार, सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा समीर अंसारी दबोचा गया

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.