Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा मंडल कारा गेट फायरिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार, सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा समीर अंसारी दबोचा गया
    चाईबासा झारखंड

    चाईबासा मंडल कारा गेट फायरिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार, सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा समीर अंसारी दबोचा गया

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 अक्टूबर 2024 को चाईबासा मंडल कारा के मुख्य गेट पर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान समीर अंसारी उर्फ नसरू के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि समीर अंसारी झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के गिरोह से जुड़ा हुआ है। चाईबासा सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस को आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की छापेमारी जारी है। समीर अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में चाईबासा सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र नारायण सिंह, श्रीकांत कुमार तथा सदर थाना के अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीलडीह ब्रिज के पास युवक पर चापड़ से हमला, 15–20 हमलावरों ने घेरकर की मारपीट
    Next Article जमशेदपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मानगो बस स्टैंड से 26 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.