Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम, विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम, विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम, विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:यूसीआईएल प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विस्थापित ग्रामीणों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जोआर संगठन के अध्यक्ष घनश्याम बिरूली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यूसीआईएल के रियर गेट को जाम कर दिया, जिससे यूरेनियम अयस्क की ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई।

    ग्रामीणों का कहना था कि 9 अप्रैल 2025 को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में यूसीआईएल प्रबंधन ने कई मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे विस्थापितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में टेलिंग पोंड से प्रभावित आदिवासी परिवारों को मुआवजा और नौकरी, सूचीबद्ध विस्थापितों की घटते क्रम में बहाली, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी, तथा भाटिन गांव के चाटिकोचा स्थित आदिवासियों के सारना-जाहेरगढ़ की सुरक्षा शामिल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टेलिंग पोंड के दूषित पानी से कई बार पूजा स्थल डूब चुका है, जिससे आदिवासी समुदाय में आक्रोश है।

    ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यूसीआईएल द्वारा अयस्क और टेलिंग की ढुलाई आबादी के बीच से की जाती है, जिससे रेडिएशन युक्त धूल से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत, स्थानीय बेरोजगार युवकों को अस्थायी नौकरी और चाटिकोचा के 68 परिवारों के पुनर्वास की मांग भी उठाई गई।

    जोआर संगठन ने आरोप लगाया कि यूसीआईएल के कारण आसपास के नदी-नाले प्रदूषित हो गए हैं, जिससे लोगों में चर्म रोग और अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। साथ ही सीएसआर के तहत भी क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्य नहीं होने की शिकायत की गई।

    शाम करीब 6 बजे यूसीआईएल के अधिकारी राकेश कुमार द्वारा 25 मार्च को प्रशासनिक भवन में त्रिपक्षीय बैठक बुलाने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने जाम हटा लिया। संगठन के अध्यक्ष घनश्याम बिरूली ने चेतावनी दी कि यदि बैठक में सकारात्मक समाधान नहीं निकला तो टेलिंग पोंड की पाइपलाइन बंद करने जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे।

    जाम में सामंतों मुर्मू, राजेश मार्डी, गोमो सोरेन, लूगु मुर्मू, बहादुर मांझी, रायसेन सोरेन, सोनू कालिंदी और सोनाराम हेंब्रम समेत कई ग्रामीण मौजूद

    यूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल में रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज
    Next Article विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न

    Related Posts

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    October 1, 2026

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    October 1, 2026

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    बिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था

    उज्जैन हिंसा: एआई-निर्मित वीडियो ने भड़काई सांप्रदायिक तनाव की आग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.