Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध बालू ढुलाई पर बवाल, सोनुआ अंचल कार्यालय में ट्रैक्टर चालकों का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर पर रंगदारी के आरोप
    चाईबासा झारखंड

    अवैध बालू ढुलाई पर बवाल, सोनुआ अंचल कार्यालय में ट्रैक्टर चालकों का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर पर रंगदारी के आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में अवैध बालू परिवहन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बालू लदे ट्रैक्टरों को रोकने को लेकर भड़के ट्रैक्टर मालिकों और चालकों ने सोनुआ अंचल कार्यालय में धावा बोलकर जमकर हंगामा किया और अंचल अधिकारी सहित कार्यालय में अस्थायी रूप से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर जवाहरलाल दास के साथ धक्का-मुक्की की। ट्रैक्टर मालिकों और चालकों का आरोप है कि होली के दिन नशे में धुत कंप्यूटर ऑपरेटर जवाहरलाल दास ने सोनुआ-गुदड़ी मार्ग में बालू लदे ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से मारपीट की, टायर की हवा निकाल दी, एक ट्रैक्टर की बैटरी खोलकर ले गए और रंगदारी की मांग की। आरोप यह भी है कि पैसे नहीं होने पर चालकों से यूपीआई के माध्यम से रकम वसूली गई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके विरोध में 5 मार्च को करीब सौ की संख्या में ट्रैक्टर मालिक और चालक अंचल कार्यालय पहुंच गए और सीओ का घेराव कर कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान कार्यालय परिसर में जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। बाद में सीओ के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया और ट्रैक्टर मालिकों से लिए गए रुपये व बैटरी वापस कराई गई। वहीं इस पूरे प्रकरण के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर जवाहरलाल दास पर म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली और जमीन के कागजात में गड़बड़ी करने जैसे गंभीर आरोप भी लगने लगे हैं। अंचल अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों से मारपीट और पैसे की उगाही की शिकायत मिली है तथा अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने के लिए वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। हालांकि क्षेत्र में जारी अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील में समझौते के बाद भी मृतक आश्रितों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, ठेका मजदूरों में नाराजगी
    Next Article यूसील कॉलोनी की बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, 9.57 करोड़ का टेंडर जारी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.