Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील में समझौते के बाद भी मृतक आश्रितों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, ठेका मजदूरों में नाराजगी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील में समझौते के बाद भी मृतक आश्रितों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, ठेका मजदूरों में नाराजगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील में समझौते के बाद भी मृतक आश्रितों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, ठेका मजदूरों में नाराजगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:यूसिल (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) की जादूगोड़ा यूरेनियम प्रोजेक्ट में ठेका मजदूरों की सात सूत्री मांगों को लेकर 13 से 15 जनवरी तक हड़ताल की गई थी। यह आंदोलन पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी के नेतृत्व में हुआ था।

    हड़ताल के बाद 15 जनवरी को यूसिल के प्रशासनिक भवन सभागार में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की अध्यक्षता में वार्ता हुई थी। बैठक में यूसिल प्रबंधन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और मजदूर प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

    वार्ता के दौरान यह सहमति बनी थी कि यूसिल में कार्य के दौरान मृत दो ठेकाकर्मियों—जादूगोड़ा के स्व. श्याम सोरेन की पत्नी रावदे सोरेन और तुरामडीह के स्व. जयराम हांसदा की पत्नी सोमवारी हांसदा—को 15 फरवरी तक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके लिए 20 जनवरी को मुंबई में होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी लेने की बात भी कही गई थी।

    हालांकि समझौते के बाद भी अब तक मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से ठेका मजदूरों में भारी नाराजगी है। मजदूर नेताओं का कहना है कि लिखित समझौते के बावजूद यूसिल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    पूर्व जिप सदस्य बाघराय मार्डी ने बताया कि इस संबंध में कई बार यूसिल प्रबंधन से वार्ता की गई, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आश्रितों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया तो ठेका मजदूर फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं।

    मजदूरों का कहना है कि बार-बार हड़ताल की स्थिति बनने से यूसिल की छवि भी प्रभावित हो रही है। वहीं सीएमडी द्वारा लिखित समझौते के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाने पर प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे

    ठेका मजदूरों में नाराजगी यूसील में समझौते के बाद भी मृतक आश्रितों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसी एच सी पोटका में डायन प्रथा पर सहिया को किया गया जागरूक
    Next Article अवैध बालू ढुलाई पर बवाल, सोनुआ अंचल कार्यालय में ट्रैक्टर चालकों का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर पर रंगदारी के आरोप

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.