Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील कॉलोनी की बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, 9.57 करोड़ का टेंडर जारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसील कॉलोनी की बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, 9.57 करोड़ का टेंडर जारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील कॉलोनी की बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत, 9.57 करोड़ का टेंडर जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:करीब 25 वर्षों से बदहाल पड़ी यूसील कॉलोनी की सड़कों की सूरत अब बदलने वाली है। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) प्रबंधन ने जेम पोर्टल पर 9 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मत का टेंडर जारी किया है। इस टेंडर की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है, जबकि संवेदक 22 मार्च तक टेंडर भर सकेंगे।

    बताया जा रहा है कि कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचन आनंद राव की मंजूरी के बाद यूसील कॉलोनी जादूगोड़ा की सड़कों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। इसके तहत बाजार गेट से लेकर यूसील कॉलोनी की ए टाइप, बी टाइप और सी टाइप कॉलोनी गेट सहित विभिन्न ब्रांच रोड का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जाएगा।

    इसके अलावा बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क और यूसील कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

    यूसील कॉलोनी की जर्जर सड़कों के कारण लोगों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। कई जगहों पर क्वार्टरों के सामने की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी थीं।

    हालांकि कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और ठेकेदार टेंडर की शर्तों के अनुसार काम करें, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

    वहीं यूसील के संपदा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी चारदीवारी के टूट जाने को लेकर लोगों ने ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। शिव मंदिर के सामने टूटी चारदीवारी के कारण कॉलोनी में चोरी की घटनाएं भी बढ़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में यूसील प्रबंधन के लिए संपदा विभाग में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाना भी एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

    9.57 करोड़ का टेंडर जारी यूसील कॉलोनी की बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध बालू ढुलाई पर बवाल, सोनुआ अंचल कार्यालय में ट्रैक्टर चालकों का हंगामा, कंप्यूटर ऑपरेटर पर रंगदारी के आरोप
    Next Article चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन 

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.