Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह का सरयू राय पर तीखा हमला, ट्रस्ट और वादों पर उठाए सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह का सरयू राय पर तीखा हमला, ट्रस्ट और वादों पर उठाए सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह का सरयू राय पर तीखा हमला, ट्रस्ट और वादों पर उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने विधायक सरयू राय पर तीखा हमला बोलते हुए उनके 15 महीने के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीते हुए डेढ़ वर्ष हो चुके हैं, ऐसे में सरयू राय को बताना चाहिए कि उन्होंने कौन-कौन से वादे पूरे किए।
    विकास सिंह ने बन्ना गुप्ता के कथित रिश्तेदार द्वारा निर्मित लोटस अपार्टमेंट के मुद्दे पर भी राय की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि इस मामले में उन्होंने अब तक क्या कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि मानगो की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा नौ भागों में बांटे गए क्षेत्रों में अधिकांश ठेकेदार विधायक के करीबी हैं, फिर भी शंकोसाई और एनएच-33 के आसपास की बस्तियों की स्थिति सबसे खराब है।
    उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय ही कुछ नेताओं को भ्रष्टाचार दिखाई देता है, जबकि पहले निजी स्वार्थ के कारण मौन रहते हैं। विकास सिंह ने आरोप लगाया कि सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मुद्दों को चुनाव बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया।
    इसके अलावा उन्होंने स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और उनके पारिवारिक संबंधों को सार्वजनिक करने की मांग की। उनका आरोप है कि ट्रस्ट में परिजनों को शामिल कर परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
    अंत में विकास सिंह ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे मानगो महापौर पद के लिए कुमकुम श्रीवास्तव को ‘छड़ी छाप’ पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

    ट्रस्ट और वादों पर उठाए सवाल पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह का सरयू राय पर तीखा हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम चुनाव: एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी का दाईगुटू में जनसंपर्क, स्वच्छता व विकास का वादा
    Next Article सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कुमकुम श्रीवास्तव को दिया समर्थन

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.