Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में युवाओंं की जुटान, जीत सुनिश्चित करने का ऐलान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में युवाओंं की जुटान, जीत सुनिश्चित करने का ऐलान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में युवाओंं की जुटान, जीत सुनिश्चित करने का ऐलान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन रोड, वीर कुंंवर सिंह चौक, दूबे मुहल्ला, नया बाजार समेत आसपास के इलाकों का दौरा किया। वहीं, उनके समर्थन में जिला भाजयुमो की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जुगसलाई के युवाओं ने रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित कर नगर परिषद अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया। वहीं जुगसलाई के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने भी रिंकू सिंह के समर्थन में क्षेत्र का दौरा किया।

    युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से रिंकू सिंह के पक्ष में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेगा और यह चुनाव ऐतिहासिक जीत में बदलेगा।”

    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के “युवा सम्मेलन” का आयोजन जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि आज जुगसलाई का युवा पूरी तरह से जागरूक और संगठित है। हम सबने मिलकर यह ठाना है कि जुगसलाई नगर परिषद में विकास, पारदर्शिता और सुशासन के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को अध्यक्ष बनाना है।

    सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रत्याशी रिंकू सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह, युवा मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अमिताभ सेनापति समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और दृढ़ संकल्प के साथ रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    सम्मेलन में पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, युवा मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी रही। सम्मेलन के अंत में युवाओं ने एकजुट होकर चुनावी अभियान को तेज करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी के संदेश को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

    जीत सुनिश्चित करने का ऐलान जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिव महापुराण कथा के द्वितीय दिन श्रद्धा और भक्ति का श्रीपुर में अद्भुत संगम
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच 10 नंबर बस्ती इकाई का गठन, मुकेश चौधरी बने अध्यक्ष

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.