Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबांधा में राशन वितरण को लेकर हंगामा, 3–4 महीने से अंगूठा लगाने के बावजूद नहीं मिल रहा अनाज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घोड़ाबांधा में राशन वितरण को लेकर हंगामा, 3–4 महीने से अंगूठा लगाने के बावजूद नहीं मिल रहा अनाज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घोड़ाबांधा में राशन वितरण को लेकर हंगामा, 3–4 महीने से अंगूठा लगाने के बावजूद नहीं मिल रहा अनाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार की जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत घोड़ाबांधा स्थित सरकारी सस्ता गल्ला दुकान पर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बड़ी संख्या में राशन कार्डधारियों ने अनाज नहीं मिलने का आरोप लगाया। लाभुकों का कहना है कि पिछले तीन से चार महीनों से वे बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए नियमित रूप से अंगूठा लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार उक्त सरकारी सस्ता गल्ला दुकान का संचालन अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है, जिनका लाइसेंस नंबर 32840.357.2021.10 बताया जा रहा है। राशन कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि हर महीने उनका बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाता है, लेकिन वितरण के समय यह कहकर टाल दिया जाता है कि राशन उपलब्ध नहीं है।

    आक्रोशित लाभुकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में संबंधित एमओ (मार्केटिंग ऑफिसर) और दुकानदार की मिलीभगत से अनियमितता की जा रही है। इस लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    घटना से नाराज राशन कार्डधारियों ने दुकानदार का लाइसेंस तत्काल रद्द करने, बकाया राशन का वितरण सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

    3–4 महीने से अंगूठा लगाने के बावजूद नहीं मिल रहा अनाज घोड़ाबांधा में राशन वितरण को लेकर हंगामा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम पार्षद चुनाव: कई वार्डों से प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, चुनावी माहौल गरमाया
    Next Article स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान की बैठक में नई समिति का गठन, साकची ब्रह्मर्षि विकास मंच का चुनाव 

    Related Posts

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    November 12, 2026

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    November 12, 2026

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.