Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला प्लस टू हाई स्कूल में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का होगा आयोजन,विधानसभाध्यक्ष रहेंगे मौजूद
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला प्लस टू हाई स्कूल में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का होगा आयोजन,विधानसभाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला प्लस टू हाई स्कूल में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का होगा आयोजन,विधानसभाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: झारखंड में गुणवत्तापूर्ण और सशक्त शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के माध्यम से संवाद को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल के तहत विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, ताकि अभिभावकों की भागीदारी बढ़े और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर सार्थक चर्चा हो सके।

    इस कड़ी में नाला प्लस टू हाई स्कूल में 16 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:00 बजे विशेष PTM का आयोजन किया गया है। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा भविष्य की शैक्षणिक योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यालय, शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे बच्चों को अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

    बैठक में अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही डीईओ चार्ल्स हेंब्रम,डीएसई विकेस कुणाल प्रजापति, बीईईओ मिलन कुमार घोष,अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम मंडल, शिक्षकगण एवं अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है।

    सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें और शिक्षा को सशक्त बनाने की इस पहल को सफल बनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है टूसु पर्व : काले
    Next Article जामताड़ा को साइबर जागरूकता के लिए स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.