Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम इकाई के महासचिव अरुण कुमार सिंह को मिथिला सांस्कृतिक परिषद विद्यापति परिसर, गोलमुरी में सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

    इस मौके पर बीईईओ श्रीमती अनीता सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता है। इसका ज्ञान, अनुभव, मार्गदर्शन, नेतृत्व समाज को निरंतर सार्थक दिशा प्रदान करता रहता है।

    झारखंड राज्य शिक्षक संघ के महासचिव निखिल मंडल के अनुसार अरुण कुमार सिंह शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण और संघ की मजबूती के लिए कार्य करते रहे हैं। 31 साल से ज्यादा समय शिक्षा विभाग में सेवाएं दी हैं और उसमें भी सेवा काल का लंबा समय गुड़ाबांदा जैसे क्षेत्र में वंचित समाज के उन्नयन उत्थान में दिया।

    पूर्व शिक्षा पदाधिकारी एवं पेंशनर्स समाज के पदधारी सूर्य प्रसाद सिंह ने पेंशनर समाज से जुड़कर सेवा देने की अपील की।

    इस विदाई सह सम्मान में स्वागत भाषण बलराम प्रसाद ने दिया और इसका संचालन शिक्षक नेता राजेंद्र कर्ण ने किया। उत्तम दास, आशीष मंडल, गिरिजा प्रसाद मिश्रा सहित सभी प्रखंड शिक्षक संघ इकाइयों के पदधारियों ने अपने-अपने विचार रखें। एक हजार के लगभग शिक्षक शिक्षिकाएं इसमें शामिल हुए और उन्होंने भी मुक्त कंठ से अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व को याद किया एवं उनके सुखद भविष्य की कामना की।

    भालूबासा हरिजन मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह और उपस्थित उनकी माता अरुणा देवी, परिवार के सदस्य तथा भाई बबलू ने भी शिक्षक समुदाय का आभार जताया।

    शिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन—झारखंड–बिहार में शोक की लहर
    Next Article तुलसी भवन में वसंत ‘जमशेदपुरी’ की दो पुस्तकें ‘सुन्दरकाण्ड’ एवं ‘आसमान में कितने तारे ‘ लोकार्पित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.