अटल जी को याद कर सन्नी सिंह ने बांटे कम्बल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनाई गई। लोगों ने अटलजी के सुशासन को याद किया और श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन न्यू रानी कूदर स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में हुआ। इसके तुरंत बाद सन्नी सिंह ने जरूरतमंद 105 लोगों के बीच कम्बल वितरित किया। इस अवसर पर वंदना सिंह, ललन द्विवेदी, संजय तिवारी, सुनील दीक्षित, राहुल, किट्टू, मन्नू, प्रवीण, विक्रम आदि मौजूद रहे।

