पूरी बीच हाफ मैराथन 2025 में जमशेदपुर रोड रनर्स का दबदबा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।
ओडिशा के पूरी में आयोजित पूरी बीच हाफ मैराथन 2025 में जमशेदपुर रोड रनर्स के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। यह मैराथन देश के अनूठे आयोजनों में शामिल है, जहां समुद्र तट के किनारे रेत पर दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देश-विदेश से लगभग दो हजार धावकों ने भाग लिया।
जमशेदपुर रोड रनर के रितेश सिंह तोमर ने 1 घंटा 42 मिनट में दौड़ पूरी कर अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं धरमराज मांक्षी ने 1 घंटा 49 मिनट में दौड़ पूरी कर अपने आयु वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। नितेश कुमार ने 2 घंटे 19 मिनट में हाफ मैराथन पूरी कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
जमशेदपुर रोड रनर्स के धावक निरंतर लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। टीम का मूल उद्देश्य है — “स्वस्थ रहें, मस्त रहें।”

