जामताड़ा में भू अर्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में भू अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोर्थ सहित जिले की 24 पथ परियोजनाओं की प्रगति, रैयतों के मुआवजा भुगतान एवं वाउचर संग्रह की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न पथ एवं आरओबी परियोजनाओं से जुड़े भू अर्जन मामलों की विस्तृत जानकारी लेते हुए मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भू अर्जन कार्यालय की शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण करने, नियमित कैंप लगाने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

