Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरा नाम सम्राट चौधरी है, बुलडोज़र बाबा नहीं: सम्राट चौधरी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    मेरा नाम सम्राट चौधरी है, बुलडोज़र बाबा नहीं: सम्राट चौधरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2025Updated:December 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरा नाम सम्राट चौधरी है, बुलडोज़र बाबा नहीं: सम्राट चौधरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना, चार दिसंबर (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका नाम न तो “बुलडोजर बाबा’’ है और न ही “बुलडोज़र’’ से उनका कोई संबंध है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल सम्राट चौधरी के नाम से ही जाना जाता हूं।’’

    विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का पक्ष रखते हुए चौधरी ने सख्त लहजे में कहा कि जो लोग मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर गाली-गलौज करेंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानून स्पष्ट है और ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    अतिक्रमण हटाने की चल रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश पर की जा रही है ।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा,‘‘कोई माफिया नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी।’’

    उन्होंने दोहराया कि अतिक्रमण मुक्त अभियान का मकसद केवल कानून के शासन को स्थापित करना है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

    इससे पहले राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का पक्ष रखते हुए विधायक कुमार सर्वजीत ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अतिक्रमण-विरोधी कार्रवाई को लेकर निशाना साधते हुए उन्हें मीडिया में ‘बुलडोज़र बाबा’ से संबोधित किए जाने का मुद्दा उठा दिया।

    सर्वजीत ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हुई है, जिसका सबसे अधिक असर गरीबों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों पर पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी अखबारों और टीवी चैनलों पर उन्हें बुलडोज़र बाबा कहकर संबोधित कर रहे हैं।

    उन्होंने व्यंग्य किया, ‘‘सम्राट चौधरी के पिता ने उनका नाम सोच-समझकर रखा था, लेकिन पत्रकारों ने उनका नाम ही बदल दिया है।’’

    राजद विधायक ने बताया कि जब उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि उपमुख्यमंत्री को ‘बुलडोज़र बाबा’ किसने बना दिया, तो जवाब मिला कि ‘‘गरीबों की झोपड़ियां उजड़ रही हैं, इसलिए यह नाम पड़ा है।’’

    सर्वजीत ने कहा कि पत्रकार मित्र उपमुख्यमंत्री का चरित्र हनन कर रहे हैं, जबकि उन्हें अभी-अभी गृह विभाग की जिम्मेदारी और उपमुख्यमंत्री पद मिला है।

    उन्होंने चौधरी पर कटाक्ष किया, ‘‘ उपमुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों की झोपड़ी उजाड़कर अपना नामकरण मत होने दीजिए।’’

    उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली और बड़े लोगों पर कार्रवाई से सरकार बच रही है। राजद विधायक ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से गरीबों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, ऐसे में सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

    My name is Samrat Chaudhary not Bulldozer Baba: Samrat Chaudhary
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ. शुभेंदु महतो ने पूर्वी सिंहभूम में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और पेंशन जारी करने की मांग की
    Next Article भाजपा का ‘400 पार’ का नारा सफल हुआ, दिल्ली में एक्यूआई 400 पार हुआ : बीजद सदस्य सुलता देव

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.