Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा व अन्य नेतागण मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘बिरसा मुंडा अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया।

     

    इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने अमर क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने युवाओं को संगठित कर अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सशस्त्र संग्राम किया था। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

     

    वहीं, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बिरसा मुंडा शक्ति और साहस के परिचायक थे। उन्होंने अपने 25 वर्ष के अल्प जीवनकाल में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों के बीच स्वदेशी तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जो प्रेरणा जगाई वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण कर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी।

     

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, आनंद कुमार, आलोक वाजपेयी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाल दिवस पर सबुज बांग्ला ट्रस्ट का उपहार वितरण
    Next Article युवा कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.