Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिमना मध्य विद्यालय में खूनी संघर्ष 8वीं कक्षा के छात्रों ने सहपाठी को बेरहमी से पीटा, शिक्षक बने मूकदर्शक
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डिमना मध्य विद्यालय में खूनी संघर्ष 8वीं कक्षा के छात्रों ने सहपाठी को बेरहमी से पीटा, शिक्षक बने मूकदर्शक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिमना मध्य विद्यालय में खूनी संघर्ष 8वीं कक्षा के छात्रों ने सहपाठी को बेरहमी से पीटा, शिक्षक बने मूकदर्शक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर :डिमना स्थित डिमना मध्य विद्यालय में आज एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना घटी। विद्यालय परिसर में 8वीं कक्षा के छात्र रौनक मुंडा (पिता: संगीता मुंडा, निवासी मिर्जडीह) पर उसके ही सहपाठी राधेश्याम पात्रो, सोमनाथ मार्डी एवं मानिक कुमार ने मिलकर बेल्ट, कड़ा और डंडे से बेरहमी से हमला कर दिया।

    हमले में रौनक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय विद्यालय में प्रभारी प्राचार्या रीता देवी सहित 3–4 शिक्षक मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी न तो पुलिस को सूचना दी और न ही पीड़ित छात्र के परिजनों को खबर की।

    घायल छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और बाद में सीटी स्कैन के लिए भेजा गया।

    पीड़ित की मां संगीता मुंडा ने बताया कि उनके बेटे के सिर के पीछे बेल्ट के बक्कल और कड़ा से गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान खतरे में पड़ी।

    सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

    इस घटना पर युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। शिक्षकों की नैतिकता मर चुकी है, जो छात्रों की पिटाई होते देख भी मूकदर्शक बने रहे।
    उन्होंने आगे कहा कि युवा जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल कल विद्यालय जाकर दोषी छात्रों एवं शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।

    डिमना मध्य विद्यालय में खूनी संघर्ष 8वीं कक्षा के छात्रों ने सहपाठी को बेरहमी से पीटा शिक्षक बने मूकदर्शक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने राजेश शुक्ल को किया सम्मानित 
    Next Article राष्ट्र संवाद नजरिया:डॉक्टर जब मौत के औजार थाम ले, तब समाज को अपने नैतिक मूल्यों का पुनर्जन्म करना पड़ता है

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.