राज्य की दुर्दशा का जिम्मेदार हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेता सुरेश साव, स्थानीय मुखिया दुलारी सोरेन ने शनिवार को घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में तेरेंगा पंचायत के तालडीह टोला में जनसम्पर्क किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या हेमन्त सोरेन है वे जबतक सत्ता में रहेंगे समस्या बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में लूट मची हुई है, घुसपैठियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और आदिवासी की ज़मीन पर कब्जा हो रहा है. बेरोज़गारी चरम पर है. मरांडी ने कहा कि झारखंड में चारों ओर भ्रस्टाचार का बोल बाला है उन्होंने यहा से बाबूलाल सोरेन को जिताने की अपील की।
मुखिया दुलारी सोरेन ने कहा कि हेमन्त सोरेन के सरकार में महिलाओं की असुरक्षा हो रही है.
भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि झारखंड में हेमन्त सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होने से पहले लोग परिवर्तन की बात करने लगे हैं। और यह परिवर्तन घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव में दिखाई देगा।

