Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरबा जिले में वोटर लिस्ट को विश्वसनीय बनाने एसआईआर पर कार्य शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोरबा जिले में वोटर लिस्ट को विश्वसनीय बनाने एसआईआर पर कार्य शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में वोटर लिस्ट को विश्वसनीय बनाने एसआईआर पर कार्य शुरू

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर कुछ दिन पहले हल्ला बोला था

    वर्ष 2023 की मतदाता सूची को आधार मानकर मिलान

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:-बिहार में फर्जी वोटर की शिकायत के बाद लाखों की संख्या में वोटर्स के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। इस मामले में कई चौकाने वाली बातें सामने आई। अब बड़े स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया गया है। कोरबा जिले में 15 सितंबर से इसकी शुरुआत की गई। वोटर लिस्ट को विश्वसनीय बनाने का उद्देश्य इसके पीछे हैं। बीएलओ के साथ टीम बनाकर इस काम को किया जा रहा है।

    निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोरबा समेत प्रदेश में यह काम जारी है। खबर है कि 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए नई मतदाता सूची अपडेट की जाएगी। खबर के अनुसार चुनाव आयोग ने वर्ष 2023 की मतदाता सूची को आधार बनाकर इसे वर्ष 2025 की सूची से मिलान करते हुए सत्यापन करने कहा है। आगामी चुनाव को त्रुटिरहित बनाने का ध्येय इसमें निहित किया गया है। खबर में कहा गया कि मतदाता सूची को शत्-प्रतिशत शुद्ध, सटीक और पारदर्शी के साथ विश्वसनीय बनाया जाना है।

     

    कोरबा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कार्य को गति देने के लिए इसमें टीमें लगाई गई है। बीएलओ के साथ क्षेत्रवास टीमें बनाई गई है, जिन्हें इस काम की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग के निर्देशों और इस कार्यक्रम को लेकर तैयार की गई गाइड लाइन का पूरा ध्यान इन टीमों को अपने बूथ क्षेत्र में काम करने के दौरान रखना होगा। जानकारी में कहा गया कि बूथ लेबल ऑफिसर अपने दल के साथ स्थल पर उपस्थिति देकर मूल मतदाता सूची और निर्धारित प्रपत्र में जानकारी दर्ज करेंगे। उन्हें कहा गया है कि हर दिन इस विषय पर संपादित किए जाने वाले कार्य की प्रगति रिपोर्ट शाम 4 बजे तक वाट्सएप समूह में प्रेषित की जाए। इसके जरिए आयोग के उच्चाधिकारी यह जान सकेंगे कि विधानसभा क्षेत्रवास बूथ स्तर पर पुनरीक्षण का कार्य कितनी तत्परता और शीघ्रता से हो रहा है।

     

    इसके साथ ही यह जानकारी तुलनात्मक रूप से मिल सकेगी कि किन क्षेत्रों में काम की रफ्तार औसत है, कहां बेहतर है और कहां बेहद निम्न स्तर पर। आयोग को यह समझने का मौका भी मिलेगा कि कामकाज के मामले में अगर ऐसी रिपोर्ट है तो इसके व्यवहारिक कारण क्या हो सकते हैं। वे संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों से जरूरी पूछताछ भी करेंगे।

    कई स्थान पर फर्जी वोटर के उठे मामले

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जहां वोट चोरी को लेकर कुछ दिन पहले हल्ला मचाया था, वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रमाणों के साथ यह जानकारी दी कि कवर्धा सहित कई इलाकों में ऐसे वोटर पाए गए जिन्होंने कई जगह अपना नाम जुड़वाया है। उनके पूरे दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में ऐसे वोटरों की संख्या काफी है। इसलिए अभियान को लेकर कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है।

    कोरबा जिले में वोटर लिस्ट को विश्वसनीय बनाने एसआईआर पर कार्य शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा कदम, हर बूथ पर 100 से 200 लोगों से भरवाए जाएंगे फॉर्म
    Next Article सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति फूड प्लाजा सिदगोड़ा में दस दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजा का प्रारंभ

    Related Posts

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.