विद्यालय में बच्चों को मिला मृदा स्वास्थ्य का प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के सुद्राक्षीपुर स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 50 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के राज कुमार महतो ने मृदा में पाए जाने वाले पोषक तत्वों, मृदा परीक्षण की आवश्यकता और उसके लाभ पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बच्चों को मिट्टी का नमूना संग्रह करने के तरीके भी बताए। आने वाले समय में विद्यालय को मृदा परीक्षण कीट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बच्चे प्रयोगशाला के माध्यम से मिट्टी की गुणवत्ता और पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

