राजद नेता दिनेश यादव के पिता अस्पताल में भर्ती
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: सुबह अचानक राजद नेता दिनेश यादव के पिता श्रीराम यादव की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें मिहिजाम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है और परिजनों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। इस खबर के बाद क्षेत्र के लोग अस्पताल पहुंचकर हालचाल ले रहे हैं।

