ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 का भव्य उद्घाटन
राष्ट्र संवाद सं
रांची: टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव परिसर में “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। इस आयोजन में आधुनिक रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूर्वी भारत में रक्षा उद्योग को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम में सेना, उद्योग और शोध संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह संगोष्ठी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रक्षा क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को मजबूत बनाएगी। मौके पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे।

