त्योहारों में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश : उपायुक्त
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर कड़ी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। सीमावर्ती क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर गहन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में उत्पाद अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

