अवैध खनन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश : उपायुक्त
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अवैध खनन, खनिज परिवहन और व्यापार पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बालू घाटों का नियमित निरीक्षण कर संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ छापेमारी की जाए। एनजीटी आदेशानुसार 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पूरी तरह बंद रहेगा। अप्रैल से अब तक 41 वाहन जब्त कर 15.90 लाख जुर्माना वसूला गया है। बैठक में बंद खदानों की भराई, प्रदूषण नियंत्रण और अवैध कोयला डंपिंग पर रोक से जुड़े निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

