राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के भतीजे का असामयिक निधन, परिवार में शोक की लहर
बेगूसराय जिले के शिवनगर पैतृक गाँव में हुआ दुखद घटना, बेगूसराय अस्पताल में इलाजरत थे दिवंगत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बेगूसराय (शिवनगर) :राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के भतीजे का असामयिक निधन हो गया। नन्हा फूल बीमार चल रहे थे और बेगूसराय अस्पताल में इलाजरत थे, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक घटना से राय परिवार एवं पूरे खानदान में शोक की लहर दौड़ गई है।
राष्ट्र संवाद परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
नि:शब्द श्रद्धांजलि राय खानदान पर ग़म का साया छा गया, नन्हा फूल खिले बिना ही दुनिया से चला
