Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा: पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने चिटफंड एजेंट गोपाल पात्रों पर लगाए गंभीर आरोप, लाखों रुपए का भुगतान नहीं मिलने का दावा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा: पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने चिटफंड एजेंट गोपाल पात्रों पर लगाए गंभीर आरोप, लाखों रुपए का भुगतान नहीं मिलने का दावा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा: पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने चिटफंड एजेंट गोपाल पात्रों पर लगाए गंभीर आरोप, लाखों रुपए का भुगतान नहीं मिलने का दावा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने यूसील के पूर्व कर्मी और चिटफंड किंग कमल सिंह के एजेंट गोपाल पात्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ₹1 लाख रुपए चिटफंड में लगाने और उच्च ब्याज का प्रलोभन देकर रकम दी गई थी। लेकिन कमल सिंह के भाग जाने के बाद गोपाल पात्रों द्वारा उनका पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।

    महेश प्रसाद ने बताया कि काफी मिन्नत करने के बाद कुछ पैसा मिला है, लेकिन लगभग ₹25,000 अभी भी बकाया हैं और ब्याज भी नहीं दिया गया। इस कारण वे बीमारी का इलाज और राशन खरीदने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि कई बार गोपाल पात्रों से संपर्क करने पर उल्टे धमकी दी गई। महेश प्रसाद ने इस संबंध में जादूगोड़ा थाना में शिकायत करने की बात भी कही। महेश प्रसाद ने बताया कि गोपाल पात्र कई चिटफंड कंपनियों के एजेंट के रूप में काम कर चुके हैं और टोपनो के एजेंट के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 2013 में वे यूसिल से रिटायर हो चुके हैं और अब गंभीर बीमार हैं।

    कमल सिंह के चिटफंड घोटाले में कई यूसिल कर्मी एजेंट के रूप में शामिल थे, जो मजदूरों से पैसा लेकर 5% ब्याज का लाभ देते थे और उन्हें कमल सिंह द्वारा अतिरिक्त 1% ब्याज मिलता था। कई एजेंटों ने इस तरीके से काफी पैसा कमाया और कुछ जेल भी गए। इस मामले में गोपाल पात्रों का कहना है कि उनके साथ सेटलमेंट हो गया है।

    जादूगोड़ा: पूर्व यूसिल कर्मी महेश प्रसाद ने चिटफंड एजेंट गोपाल पात्रों पर लगाए गंभीर आरोप लाखों रुपए का भुगतान नहीं मिलने का दावा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा: जामताड़ा की तरह कब होगी साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस के लिए चुनौती बना सजा दिलाना
    Next Article स्कूली बच्चों के बीच नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    October 24, 2026

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    October 24, 2026

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    टीएसएफ के शिविर में 90 से अधिक ग्रामीणों के बने आयुष्मान व ई-श्रम कार्ड

    बाइक-हाइवा की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर

    टीकर में जमीन विवाद, निर्माण रोकने का आरोप

    चांडिल के रामगढ़ टोला में दूर हुई पानी की किल्लत

    50 साल पुराने जमीन विवाद में फंसा यूसील अस्पताल का विकास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.