राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के लिए पुराना कोर्ट कचहरी बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के द्वारा झारखंड राज्य के जनक और राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ है और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए साकची स्थित पुराना कोर्ट कचहरी बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना किया गया साथ ही साथ सभी लोगों ने पूजा अर्चना कर शिबू सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर भगवान की आराधना कर आशीर्वाद मांगा

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, झारखंड आंदोलनकारी खुद्दू उरांव, अरुण प्रसाद,मोहम्मद सामड,हरदेव सिंह, मिंटू धर चौधरी, नंदलाल लोहार, संदीप चक्रवर्ती,चंदन लाल, चंदन महतो, पिंटू लाल, शेख सफ़रूदीन और काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


