Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल हादसा: राज्य सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम – भरत सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम अस्पताल हादसा: राज्य सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम – भरत सिंह

    Aman KumarBy Aman KumarMay 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *एमजीएम अस्पताल हादसा: राज्य सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम – भरत सिंह*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर 03 मई: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल के बी ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर जाना न केवल एक दर्दनाक हादसा है, बल्कि यह वर्तमान राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करता है।
    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिस इमारत में सैकड़ों मरीजों का इलाज होता है, उसका अचानक इस प्रकार ध्वस्त हो जाना यह दर्शाता है कि अस्पताल की संरचनात्मक स्थिति की नियमित जांच नहीं की गई थी।
    हादसे के वक्त बी ब्लॉक में कई मरीज भर्ती थे, और भवन का हिस्सा गिरते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। यह घटना बताती है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में आमजन का जीवन और स्वास्थ पूरी तरह से उपेक्षित है।
    श्री भरत सिंह ने इस संबंध में निम्नलिखित मांगें की हैंः
    1. इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो।
    2. संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
    3. घायलों को उचित मुआवजा और निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाए।
    4. एमजीएम अस्पताल की सभी इमारतों की तत्काल संरचनात्मक जांच की जाए।
    5. स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाने के लिए एक स्वतंत्र निगरानी समिति का गठन हो।
    श्री सिंह ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर इस मामले को उठाएगी और दोषियों को बख्शने नहीं देगी। यह समय दोष छुपाने का नहीं, जवाबदेही तय करने का है।

    एमजीएम अस्पताल हादसा: राज्य सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम - भरत सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बड़ा हादसा लावारिस वार्ड का छज्जा गिरा, चार मरीज मलबे में दबे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन का किया आयोजन, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी हुए शामिल

    Related Posts

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    June 4, 2026

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.