Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक्फ अधिनियम पर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    वक्फ अधिनियम पर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक्फ अधिनियम पर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित

     

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर सोमवार को हुए हंगामे के बीच सदन के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बजट सत्र के दौरान पहली बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है।

    जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नेशनल कांफ्रेंस के नज़ीर ग़ुरेज़ी और तनवीर सादिक के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने वक्फ कानून पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया। इस विषय पर नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों सहित कुल नौ सदस्यों ने अध्यक्ष को नोटिस दिया था।

    इस प्रस्ताव का भारतीय जनता पार्टी ने विरोध किया। सदन के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने इसका विरोध किया जिससे सदन में शोरगुल शुरू हो गया जो दो मिनट से अधिक समय तक चला।

    विधानसभा अध्यक्ष राथर ने सदन के नियम 58 का हवाला देते हुए कहा कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए प्रश्नकाल स्थगित कर इस पर चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “मैं सदन में स्थगन की अनुमति नहीं दे सकता क्योंकि मामला न्यायालय में लंबित है।”

    अध्यक्ष की इस टिप्पणी के बाद नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी के सदस्यों ने विरोध जताया और प्रश्नकाल के स्थगन की मांग पर अड़े रहे और अध्यक्ष के आसान की ओर आगे बढ़ गये। हंगामा थमते न देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

    वक्फ अधिनियम पर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका को भारत के निर्यात में उच्च शुल्क के कारण आ सकती है 5.76 अरब डॉलर की गिरावट:जीटीआरआई
    Next Article इलाज के बाद सात मौतें: मप्र के अस्पताल के ‘फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ के खिलाफ प्राथमिकी

    Related Posts

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    November 14, 2026

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    November 14, 2026

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.