Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप के साथ भारतीय प्रवासियों के निर्वासन और शुल्क के विषय उठाने चाहिए : खरगे
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ट्रंप के साथ भारतीय प्रवासियों के निर्वासन और शुल्क के विषय उठाने चाहिए : खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ट्रंप के साथ भारतीय प्रवासियों के निर्वासन और शुल्क के विषय उठाने चाहिए : खरगे

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात के दौरान भारतीय प्रवासियों के निर्वासन तथा शुल्क (टैरिफ) के विषय को उठाना चाहिए।

    प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात करेंगे। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी।

     

     

    खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को ‘2 टी’ यानी ‘टैरिफ’ (शुल्क) और ‘टॉमैटिक डिपोर्टेशन’ (दर्दनाक निर्वासन) को उठाना चाहिए क्योंकि सभी भारतीयों के लिए अत्यधिक चिंता का विषय है।

    उन्होंने कहा, ‘‘एल्यूमीनियम और इस्पात के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क का भारत के विनिर्माण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। यह देखते हुए कि अमेरिका हमारे सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है, हमें पारस्परिक रूप से लाभकारी ढांचे के साथ दोनों देशों के लिए घनिष्ठ व्यापार संबंध बनाने चाहिए।’’

     

     

    खरगे ने कहा, ‘‘भारतीय प्रवासियों का निर्वासन तथा उनके हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीरों ने स्वाभाविक रूप से सभी भारतीय नागरिकों के बीच गहरी चिंताएं पैदा कर दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी को इस बात पर जोर देना चाहिए कि किसी भी भारतीय नागरिक को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।’’

    उनका यह भी कहना है कि दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत करने के लिए अधिक प्रयास करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, विपक्षी दल के नेता ने संत रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
    Next Article आध्यात्मिक, सामाजिक जीवन में अमूल्य योगदान के लिए सत्येंद्र दास को सदैव याद किया जाएगा: मोदी

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.