Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: भाजपा नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने को तैयार, कांग्रेस और सहयोगी मात्र 51 सीट पर आगे
    Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र: भाजपा नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने को तैयार, कांग्रेस और सहयोगी मात्र 51 सीट पर आगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र: भाजपा नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने को तैयार, कांग्रेस और सहयोगी मात्र 51 सीट पर आगे

     

    मुंबई:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

     

     

    विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार मात्र 51 सीट पर आगे हैं जबकि उसके कई नेताओं ने शनिवार सुबह तक महायुति को हराने के दावे किए थे।

    निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक घोषित पहले परिणाम में, वडाला से भाजपा के कालिदास कोलंबकर ने शिवसेना (उबाठा) की श्रद्धा जाधव को 16 दौर की मतगणना के बाद 24,973 मतों से हराकर लगातार नौवीं बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

    निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ‘महायुति’ में भाजपा उम्मीदवार 123 सीट पर आगे हैं और उसने मुंबई की वडाला सीट पर जीत दर्ज की है। शिवसेना 55 और राकांपा 38 सीट पर आगे है।

     

     

     

    एमवीए में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार 13 सीट पर आगे हैं और कांग्रेस एवं शिवसेना (उबाठा) 19-19 सीट पर आगे हैं।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस चुनाव में सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटे महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।

    इस बार चुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 66.05 रहा, जो 2019 में 61.1 प्रतिशत था।

    महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीट पर, शिवसेना ने 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे।

    विपक्ष के एमवीए गठबंधन में, कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए।

     

     

     

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टी ने भी चुनाव लड़ा, जिसमें बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार खड़े किए।

    वर्तमान राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

    निवर्तमान विधानसभा में भाजपा के 105, शिवसेना 41, राकांपा के 40, कांग्रेस 45, शिवसेना (उबाठा) 15, राकांपा (एसपी) 12, बीवीए तीन, समाजवादी पार्टी दो, एआईएमआईएम दो, प्रहार जनशक्ति पार्टी दो, मनसे एक, माकपा एक, पीडब्लूपी एक, स्वाभिमानी पक्ष एक, राष्ट्रीय समाज पक्ष एक, जन सुराज्य शक्ति एक, क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष एक और 13 निर्दलीय विधायक हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव: बारामती में अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र से 34,118 मतों से आगे
    Next Article लाडकी बहिन योजना के कारण रुझान महायुति के पक्ष में : मुख्यमंत्री शिंदे

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.