Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, सामूहिक प्रतिक्रिया की जरूरत: राहुल
    Headlines

    वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, सामूहिक प्रतिक्रिया की जरूरत: राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, सामूहिक प्रतिक्रिया की जरूरत: राहुल

    नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस संकट से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक रूप से कदम उठाना होगा।

    उन्होंने वायु प्रदूषण से जुड़ा एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया जिसमें वह इस संकट के असर के बारे में बात कर रहे हैं।

     

     

    राहुल गांधी ने कहा, ‘‘उत्तर भारत में वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपातकाल है। यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट है जो हमारे बच्चों का भविष्य छीन रहा है और बुजुर्गों का दम घोंट रहा है। यह एक पर्यावरणीय और आर्थिक आपदा है जो अनगिनत जिंदगियों को बर्बाद कर रही है।’’

    उनका कहना था, ‘‘सबसे गरीब लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है, वे अपने चारों ओर फैली जहरीली हवा से बच नहीं पाते। परिवार को स्वच्छ हवा के बिना दिक्कत हो रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लाखों जिंदगियां खत्म हो रही हैं। पर्यटन घट रहा है और हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।’’

     

     

    राहुल गांधी के अनुसार, प्रदूषण का बादल सैकड़ों किलोमीटर तक फैला हुआ है तथा इसे साफ करने के लिए सरकारों, कंपनियों, विशेषज्ञों और नागरिकों की ओर से बड़े बदलाव और निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता होगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें राजनीतिक दोषारोपण की नहीं, बल्कि सामूहिक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया की जरूरत है।’’

    कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जैसे ही कुछ दिनों में संसद की बैठक होगी, सभी सांसदों को आंखों में जलन और गले में खराश के कारण संकट की याद आ जाएगी। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक साथ आएं और चर्चा करें कि भारत इस संकट को हमेशा के लिए कैसे समाप्त कर सकता है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 10 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
    Next Article बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 17वां महोत्सव,23-24 नवम्बर को होगी आयोजित

    Related Posts

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 10, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस एक क्लिक में जाने देश दुनिया की खबर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJuly 10, 2026

    चौका में 10 लाख की मांग: JSSC में नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल पुलिस हिरासत में

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस एक क्लिक में जाने देश दुनिया की खबर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJuly 10, 2026

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.