Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 17वां महोत्सव,23-24 नवम्बर को होगी आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 17वां महोत्सव,23-24 नवम्बर को होगी आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिष्टुपुर सेंटर फॉर एक्सीलेंस में लघु फिल्मों का 17वां महोत्सव,23-24 नवम्बर को होगी आयोजित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में वार्षिक लघु फिल्म महोत्सव ‘शॉर्ट्स-2024’ का 17वां संस्करण 23 और 24 नवंबर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में आयोजित होगा। दोनों दिन शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 20 लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनकी अवधि 2 से 27 मिनट के बीच होगी। इन फिल्मों में 11 हिंदी, 5 बंगाली, 3 अंग्रेजी और एक मूक फिल्म शामिल है। इस संबंध में शुक्रवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के मीटिंग हॉल में संवाददाता सम्मेलन में टेक 5 कम्यूनिकेशन कोलकाता के चीफ तथा फिल्म डायरेक्टर तथागत भट्टाचार्जी, रंगमंच के कलाकार गौतम शंकर दास एवं सिद्धार्थ सेन ने बताया कि

     

    इसमें जमशेदपुर, घाटशिला, रांची, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता के फिल्मों का चयन किया गया है। पेशेवर, नवोदित और छात्र फिल्म निर्माताओं द्वारा बनाई गई ये फिल्में सामाजिक मुद्दों और रचनात्मक विषयों को प्रस्तुत करती हैं। पहले दिन 10 और दूसरे दिन 10 फिल्में दिखाई जायेगी। इस फिल्म महोत्सव में सभी फिल्मों के डायरेक्टर भी उपस्थित रहेंगें। तथागत भट्टाचार्जी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य झारखंड के उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करना है।

     

     

    सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (जमशेदपुर) और टेक 5 कम्युनिकेशंस (कोलकाता) द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने बीते 16 वर्षों में कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन दिया है। फिल्म प्रेमियों के लिए ‘शॉर्ट्स’ अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला महोत्सव बन गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि शॉर्ट्स-2024 को भी पहले के संस्करणों जैसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। मालूम हो कि टाटा स्टील द्वारा समर्थित यह फिल्म फेस्टिवल सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई), जमशेदपुर और टेक 5 कम्युनिकेशंस, कोलकाता का एक सहयोग है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायु प्रदूषण से निपटने के लिए राजनीतिक दोषारोपण नहीं, सामूहिक प्रतिक्रिया की जरूरत: राहुल
    Next Article आनंद मार्ग के A+ एवं AB+ ग्रुप के रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.